नई दिल्ली, 13 मार्च 2026: नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास में भारत में नेपाल के राजदूत H.E. Dr. Shankar Prasad Sharma के सान्निध्य में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं Nepali Cuisine Evening का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कूटनीति, राजनीति, खेल, व्यापार और संस्कृति जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

प्रख्यात आध्यात्मिक चिंतक योगी प्रियव्रत अनिमेष इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने भारत एवं नेपाल के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में भारत की पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मीनाक्षी लेखी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया। नेपाल दूतावास के डिप्टी एम्बेसडर डॉ. सुरेंद्र थापा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत और नेपाल के ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में कई देशों के राजनयिक और विदेशी मिशनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिनमें
H.E. Freddy Svane (डेनमार्क के राजदूत),
H.E. Emmanuel Lenain (फ्रांस के राजदूत) और
H.E. Philipp Ackermann (जर्मनी के राजदूत) सहित नई दिल्ली स्थित राजनयिक समुदाय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में खेल, कला, व्यवसाय और कॉर्पोरेट जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी भाग लिया। इनमें राजीव तोमर, ओलंपिक चैंपियन और
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतिभाओं के मार्गदर्शक; सुरजीत मान, विश्व प्रसिद्ध पहलवान बजरंग पूनिया के कोच;
दुबई की अभिनेत्री शिवानी शर्मा;
विकास सेठ, Chairman – Seth Global Ventures & Infrastructure Group;
मन्नू सेठ, Managing Director – Seth Corporate Holdings & International Trade Network;
VFS Global Director;

सोनिया शर्मा, President – Private Aviation & Ultra Luxury Charter Services, India;
तथा
सुप्रीम कोर्ट से संबद्ध वरिष्ठ विधि विशेषज्ञ रूबी श्योरान (भारत संघ के वरिष्ठ सरकारी परिषद के ‘A’ पैनल की सदस्य- विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पारंपरिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर नेपाली संगीत, पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विशेष Nepali Cuisine का आयोजन किया गया, जिसने अतिथियों को नेपाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया।

अपने संबोधन में योगी प्रियव्रत अनिमेष ने कहा कि “भारत और नेपाल केवल दो पड़ोसी देश नहीं हैं, बल्कि एक साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के वाहक हैं। हिमालय से लेकर गंगा तक फैली चेतना दोनों देशों को एक गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बंधन में जोड़ती है।”

यह कार्यक्रम राजनयिक सौहार्द, सांस्कृतिक संवाद और अंतरराष्ट्रीय मैत्री का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर भारत-नेपाल संबंधों की ऐतिहासिक निकटता को और मजबूत किया।

स्थान: Embassy of Nepal Barakhamba Road, New Delhi – 110001, India
तिथि: 13 मार्च 2026

Submit a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *