IPS Arpan Yaduvanshi, UTRAKHAND ने योगी प्रियव्रत अनिमेष से भेंट की Silkyara Rescue की मानवीय गाथा से जुड़ी पुस्तक ‘Light at the End of Tunnel – Mission Silkyara’
(योगी जी ने नेपाल का विशिष्ट रुद्राक्ष दिया )





नई दिल्ली: IPS अधिकारी अर्पण यदुवंशी ने OOJ Foundation के Founder-President योगी प्रियव्रत अनिमेष से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने Silkyara Tunnel Rescue की असाधारण मानवीय गाथा से जुड़ी पुस्तक “Light at the End of Tunnel – Mission Silkyara” योगी जी को सप्रेम भेंट की।
Silkyara Tunnel Rescue के दौरान अर्पण यदुवंशी Uttarkashi के Superintendent of Police के रूप में कार्यरत थे। 17 दिनों तक चले इस चुनौतीपूर्ण बहु-एजेंसी अभियान में 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया—यह अभियान प्रशासनिक समन्वय, तकनीकी प्रयास, साहस और मानवीय धैर्य का उल्लेखनीय उदाहरण बना।
भेंट के दौरान योगी प्रियव्रत अनिमेष और अर्पण यदुवंशी के बीच संकट के समय नेतृत्व, मानसिक दृढ़ता, मानवीय संवेदना और सामूहिक संकल्प की भूमिका पर सार्थक संवाद हुआ।
योगी प्रियव्रत अनिमेष ने कहा:
“हर सुरंग के अंत का प्रकाश केवल बाहर निकलने का मार्ग नहीं होता; वह कठिनतम परिस्थितियों में मनुष्य के भीतर जीवित आशा, साहस और सामूहिक संकल्प का भी प्रतीक है।”
यह संवाद OOJ Foundation की Conscious Action की उस दृष्टि को भी रेखांकित करता है, जिसमें चेतना को केवल विचार नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व, सेवा और कर्म में अभिव्यक्त करने पर बल दिया जाता है।
From Darkness to Light. From Crisis to Conscious Action.
OOJ Foundation | New Delhi
