आज नई दिल्ली स्थित माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के सरकारी आवास 17, अकबर रोड पर उनके करकमलों से गुरुजी योगी प्रियव्रत अनिमेष जी द्वारा रचित पुस्तक ‘पृथ्वी’ का विमोचन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ओज फाउंडेशन के सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू जी तथा पूर्व आईजी श्रीमती सुमन मंजरी जी उपस्थित रहे।
माननीय रक्षा मंत्री जी के सान्निध्य में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम का सहभागी बनना हमारे लिए गौरव का विषय है।




