योगी प्रियव्रत अनिमेष और थाईलैंड के पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री Korn Dabbaransi ने वैश्विक मंच पर रखा ‘Spiritual Tourism of Thailand’ और World Consciousness Forum का विज़न।
22 August 2026 | Bangkok, Thailand
OOJ Foundation
22 अगस्त 2026 को बैंकॉक में आयोजित यह संवाद केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि इसके पीछे भारत और थाईलैंड के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को एक नए वैश्विक स्वरूप में विकसित करने की दृष्टि थी।
इस अवसर पर OOJ Foundation के संस्थापक योगी प्रियव्रत अनिमेष और थाईलैंड के पूर्व उप-प्रधानमंत्री श्री Korn Dabbaransi एक मंच पर उपस्थित रहे।
चर्चा का केंद्र था—
Spiritual Tourism of Thailand
World Consciousness Forum
Simhastha Mahakumbh – Ujjain 2028
इन तीनों को एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय चेतना-संवाद से जोड़ने की दिशा में विचार रखा गया।
योगी प्रियव्रत अनिमेष की वाणी के पीछे एक महत्वपूर्ण विचार था—
“पर्यटन केवल शरीर का एक देश से दूसरे देश जाना नहीं होना चाहिए; वह मनुष्य की चेतना, संस्कृति और आंतरिक अनुभव की यात्रा भी बन सकता है।”
भारत की योग, ध्यान, तीर्थ और कुंभ परंपरा तथा थाईलैंड की बौद्ध एवं आध्यात्मिक विरासत मिलकर दुनिया के सामने Spiritual Tourism का ऐसा मॉडल प्रस्तुत कर सकती हैं, जिसमें यात्रा के साथ शांति, आत्म-अन्वेषण, सांस्कृतिक संवाद और मानव-कल्याण भी जुड़ा हो।
इसी व्यापक दृष्टि में उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ 2028 को केवल भारत के धार्मिक आयोजन के रूप में नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक Global Consciousness Gathering के रूप में देखने का विचार सामने आया—जहाँ विभिन्न देशों के आध्यात्मिक चिंतक, विद्वान, नीति-निर्माता, संस्कृतियाँ और सामान्य नागरिक एक साझा मंच पर जुड़ सकें।
बैंकॉक का यह संवाद एक बड़े संदेश की ओर संकेत करता है.
“सभ्यताओं के बीच अगला बड़ा सेतु केवल व्यापार और राजनीति नहीं, बल्कि चेतना, संस्कृति और आध्यात्मिक पर्यटन भी हो सकता है।”
Bangkok to Ujjain 2028
A Journey from Spiritual Tourism to Global Consciousness.
